Intelligent Systems kya hai?

बुद्धिमान सिस्टम (Intelligent Systems)

बुद्धिमान सिस्टमों को बनाना व इनकी खोज AI के विज्ञान का एक भाग है।

यह विज्ञान ऐसा प्रोग्राम या फंक्शन बनाते हैं। जो मानव या जानवरों के समान कुछ कार्य करें। इन्टैलीजेन्ट सिस्टम की खोज मस्तिष्क के कार्यों का वर्णन करती है। AI बुद्धिमान सिस्टम ऐसे कम्प्यूटर प्रोग्राम हैं जिनमें मस्तिष्क के सभी कार्य होते हैं।

बुद्धिमान सिस्टम ऐक्सप्रेशन का प्रयोग अधूरे बुद्धिमान सिस्टम के लिए होता है; जैसे बुद्धिमान घर या ऐक्सपर्ट सिस्टम के लिए।

यहाँ हम पूर्ण बुद्धिमान सिस्टम्स के विषय में बात करेंगे। इन सिस्टम्स में अपने वातावरण से जानकारी लेने की क्षमता होती है। इनमें अपने कार्यों व उसके परिणामों को याद रखने की शक्ति होती है।

इनका एक उद्देश्य होता है तथा यह मेमोरी का परिक्षण करे। अपने अनुभव से सीख सकते हैं कि उद्देश्यों को अच्छी तरह किस प्रकार प्राप्त किया जाए।

एक पूरे बुद्धिमान सिस्टम में निम्न क्षमताएँ होनी आवश्यक हैं-

बुद्धिमत्ता इसकी कई परिभाषाएँ प्रयोग में आई है। प्रैक्टिकल कार्यों के लिए हम इसका प्रयोग करते हैं। बुद्धिमत्ता सिस्टम के कार्यों के लेबल को दर्शाती है कि किस प्रकार इसके उद्देश्यों को प्राप्त किया जाए।

सिस्टम – एक सिस्टम इस संसार का वह भाग है जिसमें सीमित समय व स्थान होता है। एक सिस्टम के विभिन्न भागों में बहुत मजबूत कोरिलेशन होते हैं बजाए बाहरी सिस्टम के भागों के

सेंस– एक सेंस ऑरगन बुद्धिमान सिस्टम का वह भाग है जो अपने वातावरण से जानकारी प्राप्त करता है। इनकी आवश्यकता सिस्टम को अपने वातावरण को जानने के लिए तथा उसी आधार पर कार्य करने हेतु होती है।

उद्देश्य यह वह स्थिति है जहाँ सिस्टम पहुँचने का प्रयत्न करते हैं। साधारणतः उद्देश्यों के कई लेवल हो सकते हैं- कुछ मुख्य लेवल तथा कुछ सहायक उद्देश्य।

विचार- विचार सोच का आधारभूत तत्व है। यह जानकारी का भौतिक रखाव है (इलेक्ट्रॉनिक्स व न्यूरॉन्स में) । मेमोरी में उपस्थित सारे विचार संबंधित होते हैं व एक जाल बनाते हैं।

स्थिति एक स्थिति विचारों का क्रम है जो बुद्धिमान सिस्टम प्रयोग करते हैं। इसका प्रयोग अपने सेंस द्वारा वातावरण से निकाली गई जानकारी बताने के लिये किया जाता है।

क्रियात्मक नियम- यह अनुभव व मेमोरी को देखने का परिणाम है। यह वह भौतिक स्थान है जिसे एक स्थिति व उसके कार्य को रखने के लिए बुद्धिमान सिस्टम प्रयोग में लाते हैं। मेमोरी- यह विचारों व क्रियात्मक नियमों को स्टोर करती है। इसमें बुद्धिमान सिस्टम के अनुभव शामिल है।

लर्निंग या सीखना यह बुद्धिमान सिस्टम की सबसे मुख्य क्षमता है। यह कांकरेंट सेंस जानकारी द्वारा विचार सीखता है। यह अनुभव द्वारा क्रियात्मक नियम से सीखता है एक विशेष स्थिति में कार्य एक वैल्यू स्टोर करता है।

एक क्रियात्मक नियम की उच्च वैल्यू एक उद्देश्य को प्राप्त करने हेतु है। इसमें उदाहरणों पर आधारित विचार शामिल हैं।

इसमें लर्निंग के संयुक्त विचार होते हैं इन विचारों में ऑब्जेक्ट के भाग भी होते हैं। लर्निंग अभिज्ञान भी है अथवा स्थिति के क्रियात्मक नियम व भावी स्थिति के परिणामों के बीच संबंध होती है।

मानव व जानवर बुद्धिमान सिस्टम हैं। आजकल AI सिस्टम बनाने में खोज बढ़ रही है। ये अपनी क्षमता के आधार पर वर्गीकृत होते हैं कि अस्थायी वातावरण व स्थितियों में सिस्टम कैसे कार्य करता है।

यह एक उच्च बार है जो केवल जैविक सिस्टमों में ही होता है। उदाहरणार्थ, एक फ्रिज बुद्धिमान सिस्टम नहीं है क्योंकि यह सीख नहीं सकता।

By Ram

मेरा नाम राम है और मैं इस वेबसाइट को मैनेज करता हूं. मेरी बचपन से ही Computer में बहुत ही अधिक रुचि थी, और मैं पिछले 5 साल से कंप्यूटर के बारे में सीख रहा हूं सीखते सीखते मैंने यह सोचा क्यों ना मुझे यह सब जानकारी मेरे उन दोस्तों के साथ शेयर करनी चाहिए जो कि कंप्यूटर के बारे में सीखना चाहते हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं यही कारण है कि हमने यह ब्लॉग आप लोगों के लिए बनाया है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *