Mouse Kitane Prakaar Ke Hote Hai?

हम अब तक माउस के बारे में महत्वपूर्ण बातें जान चुके हैं। चलिए अब हम यह जानते हैं की माउस कितने प्रकार के होते हैं ?

(How many types are there of a mouse?) माउस तीन प्रकार के होते हैं। ये निम्नलिखित हैं-

1) मैकेनिकल माउस (Mechanical Mouse)

2) ऑप्टिकल माउस (Optical Mourse)

3) तार रहित माउस (Cordless Mouse)

मैकेनिकल माउस (Mechanical Mouse)

आजकल अधिकतर माउस मैकेनिकल ही होते हैं। इसमें एक रबड़ बॉल (Rubber ball) होता है जो माउस के खोल (case) के नीचे निकला हुआ होता है।

जब माउस को सतह पर घुमाते हैं तब बॉल उस खोल के अंदर घूमता है। माउस के अंदर बॉल के घूमने से उसके अन्दर के सेन्सर्स (sensors) कम्प्यूटर को संकेत (signals) भेजते हैं।

इन संकेतों (signals) में बॉल के घूर्णन की दूरी, दिशा तथा गति सम्मिलित होती है। इस डाटा के आधार पर कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्वाइंटर को निर्धारित करता है।

ऑप्टिकल माउस (Optical Mouse)

ऑप्टिकल माउस एक नये प्रकार का नॉन मैकेनिकल माउस (non-mechanical mouse) हैं। इसमें प्रकाश की एक पुँज (beam of light) इसके नीचे की सतह से उत्सर्जित (emits) होती है।

जिसके परावर्तन (reflection of light) के आधार पर यह ऑब्जेक्ट (जिस पर प्रक्रिया करनी है) की दूरी, दिशा तथा गति तय करता है।

तार रहित माउस (Cordless Mouse)

तार रहित (Cordless) माउस सबसे उन्नत प्रौद्योगिकी (Advanced Technology) के माउस हैं जो आपको तार के झंझट से मुक्ति देते हैं।

यह रेडियो फ्रीक्वेन्सी (frequency) तकनीक की सहायता से आपके कम्प्यूटर को सूचना कम्युनिकेट (communicate) करते हैं।

इसमें दो मुख्य कम्पोनेन्ट्स ट्रान्समीटर (transmitter) तथा रिसोवर (receiver) होते हैं। ट्रान्स्मीटर माउस में होता है

जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल (Electromagnetic signal) के रूप में माउस की गति तथा इसके क्लिक किये जाने को सूचना भेजता है।

रिसीवर (receiver) जो आपके कम्प्यूटर से जुड़ा होता है, उस सिग्नल को प्राप्त करता है, इस डिकोड (decode) करता है तथा इसे माउस ड्राइवर सॉफ्टवेयर तथा ऑपरेटिंग सिस्टम को भेजता है।

रिसोवर अलग से जोड़ा जाने वाला एक संयंत्र भी हो सकता है तथा इसको मदर बोर्ड के किसी स्लॉट (Slot) में कार्ड के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। कुछ कम्प्यूटर में यह इन-बिल्ट भी होता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *