इंकजेट प्रिंटर एक नॉन इम्पैक्ट प्रिन्टर है जिसमें एक नोजल (nozzle) से कागज पर स्याही की बूँदों की बौछार कर टेस्ट तथा आकृति छापी जाती है।
ये प्रिन्टर परेलू उपयोग के लिए सबसे लोकप्रिय प्रिन्टर होते हैं। इन दिनों, अधिकतर इंकजेट प्रिंटर में धर्मल इंकजेट या पाइड्रोइलेट्रिक (pygoelectric) इंकजेट प्रौद्योगिकी ( technol- ogy) का प्रयोग होता है।
थर्मल इंकजेट प्रिन्टर गर्म करने वाले सत्य का प्रयोग करता है। यह गर्म करने वाला तत्व (substance) द्रव्य स्याही को गर्म कर वाष्पीय बुलबुला (vapour bubble) बनाता है
जो नोजल के माध्यम से कागज पर स्याही के बंदों को फेंकता है। अधिकतर इंकजेट निर्माता इस प्रौद्योगिकी का प्रयोग इंकजेट प्रिन्टर्स में करते हैं।
पाइजोइलेक्ट्रीक इंकजेट प्रौद्योगिकी का प्रयोग सभी IPSON के प्रिंटर्स तथा औद्योगिकीय इंकजेट प्रिंटर्स होता है।
इस प्रकार के प्रिन्टर्स में गर्म करने वाले तत्व के बदले में प्रत्येक नाजल में पाइजाइलेक्ट्रीक क्रिस्टल का प्रयोग होता है।
पाइजोइलेक्ट्रीक क्रिस्टल प्राप्त विद्युत धारा के आधार पर रूप तथा आकार बदलते हैं तथा नोजल से कागज पर स्याही के छोटे छोटे बूंदों को छोड़ते हैं।
थर्मल इंकजेट प्रिंटस में जलीय (aqueous) स्याही का प्रयोग होता है जो पानी, ग्लायकोल (glycol ) तथा रंगों का मिश्रण होता है। ये स्याही सस्ते होते हैं|
लेकिन इसका प्रयोग केवल कागज या विशेष रूप से लेपित पदार्थों पर ही किया जा सकता है। पाइजोइलेक्ट्रिक इंकजेट प्रिंटर में कई प्रकार की स्याही जैसे सॉल्वन्ट (solvent) स्याही, डाई सबलिमेशन स्याही इत्यादि का प्रयोग होता है|
ये विभिन्न आलेपित (uncoated) पदार्थों पर टेक्सट और ग्राफिक्स छाप सकता है। इंकजेट हेड डिजायन दो मुख्य समूहों जैसे फिक्सड हेड तथा डिस्पोजेबल हेड में बंटा होता है।
फिक्स्ड हेड प्रिन्टर में ही बना होता है तथा प्रिन्टर जब तक चलता है यह चलता है। यह सस्ते डिसपोजेबल हेड की अपेक्षाकृत अधि क स्पष्ट आउटपुट पैदा करता है।
फिक्सड हेड प्रिन्टरों के स्याही काज सस्ते होते हैं क्योंकि इसका प्रिन्ट हेड बदलना नहीं होता है। किन्तु हेड खराब हो जाने की स्थिति में पूरा प्रिन्टर हो बदलना पड़ता है।
डिस्पोजेबल हेड में इंक कार्टेज की बदलने की व्यवस्था रहती है। इसे कार्टेज में स्वाही समाप्त होने की स्थिति में बदल दिया जाता है।
इसके कारण स्याही कार्टेज की लागत बढ़ती है तथा इन कार्टेज में उच्च क्वालिटी के प्रिंट हेड का उपयोग सीमित होता है।
किन्तु इसमें प्रिंट हेड का नष्ट होना समस्यादायक नहीं होता क्योंकि इसे नये स्याही कार्टेज के साथ बदला जा सकता है।
कुछ प्रिंटर निर्माता डिस्पोजेबल ‘स्याही तथा डिस्पोजेबल प्रिंट हेड का अलग अलग प्रयोग करते हैं। प्रिंट हेड सस्ते डिस्पोजेबल हेड से अधिक चलते हैं
तथा बड़ी मात्रा में प्रिंटिंग के लिए उपयुक्त होते हैं। यद्यपि इंकजेट प्रिंटर सामान्यतः घरों या छोटे व्यापारों में प्रयोग होता है|
कुछ निर्माताओं ने औद्योगिकीय उद्देश्यों के लिए अच्छा परिणाम देने वाले इंकजेट प्रिंटर्स बनाये हैं। इन इंकजेट प्रिंटरों का प्रयोग विज्ञापन ग्राफिक्स व तकनीकी रेखाचित्र छापने में होता है।
इंकजेट प्रिन्टर की विशेषताएँ (Advantages of an inkjet printer)
1) कम लागत
2) उच्च स्तर का परिणाम बिल्कुल स्पष्ट विवरणों के साथ छपाई करने में सक्षम
3) चमकीले रंगों में छपाई करने में सक्षम
4) चित्रों की छपाई के लिए उत्तम
5) उपयोग में आसान।
6) डॉट मैट्रिक्स प्रिन्टर को अपेक्षाकृत अधिक शात
7) वॉर्म अप टाइम (गर्म होने में लगने वाला समय) को आवश्यता नहीं।
इंकजेट प्रिंटर की कमियाँ (Disadvantages of an inkjet printer)
1) प्रिंट हेड कम टिकाऊ प्रिंट हेड क्लॉगिंग (clogging) तथा इसके नष्ट होने की संभावना अधिक|
2) स्याही काटेज को बदलना महंगा|
3) बड़ी संख्या में प्रिन्टिंग के लिए अच्छा नहीं|
4) लेजर प्रिन्टर की तरह इसको प्रिंटिंग गति तेज नहीं
5) स्याही का बहाव तथा किनारे पर स्याही लग जाने के कारण कागजों पर भद्दा प्रभाव।
6) जलीय स्थाही पानी संवदो (water sensitive) होती है जिसके कारण पानी की एक बूँद भी भद्दापन ला सकती है।
7) इंकजेट प्रिंट आउटस् (print-outs) पर हाइलाइट मार्कर का प्रयोग मुश्किला
कई उपभोक्ता (consumer) इंकजेट प्रिन्टर इन दिनों 1500 रुपये तक के कम दामों में बिक रहे हैं। हालांकि इंकजेट प्रिंटर की कीमत घटने के बावजूद उसके कार्टेज के दाम बढ़ ही रहे है।
किन्तु इंकजेट प्रिन्टर के उपभोक्ता दोबारा स्याही भरने का विकल्प मौजूद होता है जो प्रिन्टिंग लागत को लगभग 57 गुणा कम कर देता है।
Leave a Reply