हम यह जानते हैं कि मैग्नेटीक ड्रंक कैरेक्टर रिकॉगनीशनक्या है ? यह कैसे कार्य करता है ? एम.आई.सी. आर. कॅरेक्टर को पहचानने की एक तकनीक है
जिसका प्रयोग व्यापक रूप से बैंकिंग में होता है। यह तकनीक डॉक्यूमेन्ट्स पर कैरेक्टर्स को छापने के लिए एक विशेष प्रकार के फॉन्ट तथा चुम्बकीय स्याही (magnetic ink) का प्रयोग करता है।
इस प्रकार के दस्तावेज की सूचना को डिकोड करने के लिए एक विशेष मशीन आती है। जब इस मशीन को दस्तावेज से गुजारा जाता है
तब मशीन एम.आई.सी. आर. तकनीक से छपे फॉण्ट को चुम्बकीयकृत करती है तथा चुम्बकीय सूचना को कैरेक्टर में बदलती है।
आवश्यकता पड़ने पर दस्तावेज की उसी सूचना का ओ.सी.आर. की सहायता से प्रकाशीय रूप में (optically) पढ़ा जा सकता है।
कुछ वर्षो एम.आई.सी.आर. बैंकों में सूचना (इन्फोर्मेशन) प्रोसेसिंग हेतु एक सुरक्षित तथा उच्च निष्पादन क्षमता वाली विधि साबित हुई है।
इसमें गलतियों के अवसर बिल्कुल न के बराबर होते हैं।चेक के निचली पंक्ति में पाए जाने वाली संख्या (numbers) में चेक संख्या, सॉर्ट संख्या तथा एकाउण्ट संख्या होती है।
इन्हें एम. आई. सी. आर. प्रयोग के लिए चुम्बकीय स्याही (magnetic ink) का प्रयोग कर छापा जाता है।
1) एम.आई.सी.आर. के लिए आवश्यक डिवाइसेज़ (Required Devices For MICR)
एम.आई. सौ. आर. को प्रयोग करने वाले आवश्यक उपकरण निम्नलिखित हैं|
1) विशेष मैग्नेटिक इंक प्रिन्टर्स अथवा वैसे लेजर प्रिन्टर जो एम.आई. सो. आर. स्याही (ink) का प्रयोग करते हैं।
2) एम.आई.सी.आर. फॉन्ट्स
3) एम.आई.सी.आर. स्कॅनर
2) एम.आई.सी.आर. फॉन्ट्स (MICR Fonts)
विशेष स्तर पर (on special level) चेक प्रासंसिंग में चार तरह के फॉन्ट का प्रयोग होता है। यह फॉन्ट ई-13बी (E- 13B), सी.एम.सी.-7 (CMC-7). ओ.सी. आर. ए (OCR-A) तथा ओ.सी. आर. बी. (OCR-B) कहलाते हैं।
ओ.सी.आर-ए तथा ओ. सी. आर बी का प्रयोग सामान्यतः यूरोपीय देशों में होता है। ई-13-बी तथा सी.एम.सी-7 अक्सर एम.आई.सी. आर. फॉन्ट कहे जाते हैं,
क्योंकि इन्हें मैग्नेटिक एक के साथ छापना होता है जो बैंकों को डाटा की पहचान करने में सहायता करता है। इसकी पहचान ठीक इसी तरह से होती है
जिस तरह से आपके क्रेडिट कार्ड की पहचान होती है। ओ.सी. आर. ए. तथा ओ.सी.आर.- बी ऑप्टीकल रिकॉगनीशन के जरिए इनपुट किये जाते हैं।
ई-13बी फॉन्ट को ए.बी.ए. (ABA) द्वारा 1958 में विकसित किया गया था तथा इसे स्टैंडर्ड (standard) के रूप में अपनाया गया था।
ई-13 बी का प्रयोग यूनाईटेड स्टेटस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, कोलम्बीया सहित यूरोप सेन्ट्रल अमेरिका, भारत तथा अन्य पूर्वी देशों में किया जाता है।
सी.एम.सी.-7 फॉन्ट को फ्रान्स की एक कम्प्यूटर कम्पनी मशीन्स बूल (Machines Bull) ने विकसित किया था तथा यह सितम्बर, 1964 से अधिकारिक रूप से standard के रूप में फ्रांस में प्रयोग किया जाता रहा है।
यूरोप तथा दक्षिणी अमेरिका के कुछ देशों में भी इस फॉन्ट का प्रयोग होता है। कुछ देश एस भी हैं जहां एक से अधिक प्रकार के एम.आई.सी. आर. फॉन्ट का बैंक के प्रोसेसिंग में उपयोग होता है।
ओ.सी.आर.-ए (OCR-A) तथा ओ.सी. आर. बी. (OCR-11) का प्रयोग ऑस्ट्रीया, बेल्जीयम, पुर्तगाल स्वीटजरलैण्ड स्कॉटलैण्ड तथा अन्य कई देशों में होता है।
46 ऑडियो विजअल इनपट
को
जाता है।
Leave a Reply