Author: Ram

  • Netscape Composer kya hai?

    नेटस्केप कम्पोजर (Netscape Composer)

    नेटस्केप कम्पोजर, नेटस्केप कम्यूनिकेटर सूईट का ही एक सदस्य है जो नेटस्केप के साथ ही उपलब्ध होता है।

    नेटस्केप कम्पोजर एक डब्ल्यू वाई. एस. आई. डब्ल्यू. वाई जी. वेब एडिटर है जिसकी सहायता से आप अपने वेब पेज का निर्माण तेजी के साथ सरलतापूर्वक बना सकते हैं।

    यह सामान्यतः सभी टेक्स्ट तथा ग्राफिक्स को सपोर्ट करता है तथा वेबमास्टर बनने की शुरुआत के लिए यह उपयुक्त पैकेज है।

  • PSPad kya hai?

    पी. एस. पैड (PSPad)

    पी.एस. पैड ढेर सारे फीचरों से पूर्ण एक फ्रीवेयर टेक्स्ट एडिटर है जिसका प्रयोग एच.टी.एम.एल., पी.एच.पी., पर्ल, जावास्क्रिप्ट, सी इत्यादि को संपादित करने में होता है। इसमें ऐसे भी पूर्व-निर्मित फीचर हैं जिसकी मदद से बाइनरी फाइलों को

    संपादित किया जा सकता है। इसमें प्रोजेक्ट सपोर्ट, सर्वर पर स्थित फाइलों को एफ.टी.पी. के माध्यम से सीधे-सीधे संपादित करने की क्षमता, मैक्रो रिकॉडर, फाइलों को ढूँढ़ने तथा प्रतिस्थापित करने की योग्यता, टेक्स्ट मिलान (comparison) जिसके अन्तर्गत दोनों फाइलों के बीच तुलना करने के पश्चात् दोनों के मध्य अंतर को स्पष्ट करना, प्रारूप हाइलाइटिंग (syntax highlighting), वर्तनी जॉच (spelling check) जैसे फीचर शामिल हैं। पी.एस.पैड को एक विश्व व्यापी ग्राफिकल यूजर इंटरफेस के रूप में डिजाइन किया गया है

    जिसकी सहायता से आप पी.एच.पी., पर्ल, एच.टी.एम.एल. की फाइलों को संपादित कर सकते हैं। इसे जैन फिएला (Jan Fiala) ने विण्डोज प्लेटफॉर्म के लिए 2001 में रिलीज किया था।

  • Crackerjack kya hai?

    क्रैकरजैक (Crackerjack)

    क्रैकरजैक एक नॉन डब्ल्यू. वाई. एस. आई. डब्ल्यू. वाई. जी. (WYSIWYG) एच. टी. एम. एल. एडिटर है, और माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 6.0 और बाद वाले संस्करणों के लिए उपलब्ध है और इसका उपयोग वेब पृष्ठों के निर्माण में होता है।

    एच. टी. एम. एल. कोड को किसी भी तैयार वर्ड या एसकी (ASCII) दस्तावेज़ में निविष्ट (insert ) किया जाता है। इस प्रोग्राम की विशेषताओं में प्रारूप रंगाई (syntax coloration) साथ-साथ एच. टी. एम. एल. टैग्स का सूचियों के लिए स्वतः संयोजन, अनुच्छेद (Paragraph), फॉमर्स (forms), पृष्ठभूमि (background), रंग इत्यादि शामिल हैं।

    एच. टी. एम. एल. कोड के स्वतः संयोजन को 4 टूल बारों यथा एक HTML 2.0 spec टैग्स, HTML 3.0 spec टैग्स, (customizable) और फॉर्मस् टूलबार के द्वारा पूरा किया जाता है। करजैक टेला कम्यूनिकेशन्स (Tela Commu- nications) की ओर से मैकिनटॉश तथा विण्डोज 95/ एन. टी. के लिए उपलब्ध है।

    इससे सम्बन्धित जानकारी के लिए http:/ www.telacommunication.com/crackerjack/ यू. आर. एल. है

  • BBEdit kya hai?

    बी. बी. एडिट (BBEdit)

    बी. बी. एडिट जिसे बेयर बोन्स सॉफ्टवेयर, इंक (Bare Bones Software, Inc.) द्वारा प्रदान किया जाता है, एक टेक्स्ट और एच टी. एम. एल. एडिटर है जो सिर्फ मैकिनटॉश नॉन-डब्ल्यू वाई. एस. आई. डब्ल्यू. वाई. जी. (Non-WYSIWYG) के लिए उपलब्ध है।

    यह एडिटर एच. टी. एम. एल. कोड पर शानदार क्रियाशीलता और नियंत्रण प्रस्तावित करता है। एक शक्तिशाली टेक्स्ट एडिटर के रूप में यह कई विशेषताएँ जैसे- कई अनडू, (undo) एक से अधिक फाइलों को ढूँढना (file find and replace), 2 गीगाबाइट तक के सारे डॉस, यूनिक्स, मैक फाइलों को पढ़ सकने की क्षमता और इससे भी अधिक उपलब्ध कराता है।

    साथ-साथ, एक एच. टी. एम. एल. एडिटर के रूप में कार्य करते हुए यह एच. टी. एम. एल. संबंधी विशेषताएँ जैसे फ्लोटिंग टूल पैलेट्स (floting tools palleltes), प्रारूप रंगाई (syntax coloration) तथा एच. टी. एम. एल. प्रारूप जाँच (HTML syntax checking) आदि प्रस्तावित करता है।

    ब्राउज़र के साथ इस एडिटर का प्रयोग करना उतना ही सरल है जितना कि एक बटन दबाना। यह वेब पेज जिस रूप में निर्मित किया गया है उसी रूप में देखने की सुविधा देता है।

    यह 13 भिन्न भाषाओं जिसमें सी और सी++, एच. टी. एम. एल., जावा, पर्ल, पास्कल, फॉस्ट्रैन (Fortran), शामिल हैं को सपोर्ट करता है। इससे सम्बन्धित अधिक जानकारी http:/web.barebones.com/ products/bbedit/bbedit.html पर उपलब्ध है।

  • AOL Press kya hai?

    ए. ओ. एल. प्रेस (AOL Press)

    ए. ओ. एल. प्रेस एक निशुल्क डब्ल्यू. वाई. एस. आई. डब्ल्यू. वाई. जी. एच. टी. एम. एल. एडिटर है जो डब्ल्यू. वाई. एस. आई. डब्ल्यू, वाई. जी. और एच. टी. एम. एल. एडिटिंग मोड (mode) प्रदान करता है।

    मीनीवेब (MiniWeb) एक ऐसी विशेषता (feature) है जो एक सामान्य साइट प्रबन्धक के रूप में कार्य करने में सक्षम है जो वर्तमान एच. टी. एम. एल. फाइलों को वेबाइज़िंग (Webizing) नामक प्रक्रिया को शुद्धता के साथ प्रयोग करते हुए आसानी से इम्पोर्ट होने में सक्षम बनाती है।

    यह एडिटर तालिका, फ्रेम्स, सूचियों, और कई विभिन्न पेज एट्रीब्यूट्स (attributes) के स्वतः निर्माण को एक बटन दबाकर करने में सक्षम बनाता है। इन पृष्ठों (Pages) को नॉन ए. ओ. एल. (Non-AOL) सर्वरों पर जो HTTP PUT प्रोटोकॉल को सपोर्ट करते हैं, पर प्रकाशित किया जा सकता है।

    ए. ओ. एल. प्रेस को अमेरिका ऑनलाइन इंक (America Online, Inc.) द्वारा प्रदान किया जाता है तथा यह मैकीनटॉश, यूनिक्स और विण्डोज 95 तथा बाद वाले संस्करणों के लिए उपलब्ध है। http:/ /www.aolpress.com/press/ वह यू. आर. एल. है जहाँ आप इस एडिटर के बारे में और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • Adobe PageMill kya hai?

    अडोब पेजमील (Adobe PageMill)

    अडोब पेजमील एक डब्ल्यू. वाई. एस. आई. डब्ल्यू. वाई. जी. एच. टी. एम. एल. एडिटर है जो इन्टरफेस से लैस रहता है, जो प्रयोक्ताओं को “जैसा बनाओ वैसा देखो” की अनुमति देती है।

    प्रयोक्ता एच. टी. एम. एल. सोर्स कोड को देखने और संपादित करने का विकल्प पा सकते हैं। यह अनुप्रयोग फ्रेम्स/तालिका , एफ. टी. पी. के ज़रिये साइट अपलोड करना और प्रोग्राम यथा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word), कोरल वर्ड परफेक्ट (Corel WordPerfect), माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल (Microsoft Excel), कॉमा डिलिमिटेड फाइलों से टेक्स्ट इम्पोर्ट करने को सपोर्ट करता है।

    Adobe PageMill

    पेजमील को अडोब सिस्टम्स इंक (Adobe Systems Inc) के द्वारा मैकीनटॉश और विण्डोज 95 तथा बाद वाले प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध कराया गया है। आप इससे सम्बन्धित जानकारी http:/www.adobe.com/prodinex/pagemill// main.html पर लॉग ऑन कर पा सकते हैं।

  • INTRODUCTION of Web Designing?

    परिचय (INTRODUCTION) web designing

    कुछ वर्षों पूर्व तक कम्प्यूटर का प्रयोग सिर्फ लिखने और टेक्स्ट प्रिंट करने तक ही सीमित था और मल्टीमीडिया का उपयोग तो कल्पना से बाहर की बात थी। तकनीक में विकास के साथ आज मल्टीमीडिया एक आम बात हो गई है।

    आप देख सकते हैं कि आज़ वेब पेज मल्टीमीडिया के साथ उभर कर सामने आ रहे हैं और माध्यम के नये आयाम जैसे त्रि-आयामी इत्यादि निर्मित हो रही है। तकनीक के आविर्भाव के साथ बाज़ार में वेब ऑथरिंग उपकरणों (tools) की जैसे बाढ़ सी आई हुई है।

    अनगिनत कम्पनियों से भिन्न-भिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर (softwares) आए हुए हैं। वेब पेजों की अभिकल्पना और उन्हें नेट पर लोड करने के लिए जिन ऑथरिंग उपकरणों (tools) से हमारा सामना होता है, उनमें एच. टी. एम. एल. एडिटर, साइट प्रबंधन उपकरण (tools) इत्यादि शामिल हैं। इस पाठ में मुख्य वेब ऑथरिंग उपकरणों (tools) पर प्रकाश डाला गया है।

    डब्ल्यू, वाई.एस.आई. डब्ल्यू. वाई. जी. डिज़ायन टूल्स (WYSIWYG DESIGN TOOLS)

    डब्ल्यू. वाई. एस. आई. डब्ल्यू. बाई. जी. (WYSIWYG) का पूर्ण रूप व्हाट यू. सी. इज व्हाट यू. गेट (What You See Is What You Get) है।

    ये ऐसे डिजाइन टूल्स हैं जिनका प्रयोग कर आप वेब पृष्ठ को ठीक उसी प्रकार डिजाइन करते हैं जिस प्रकार आप अपने दस्तावेज को माइक्रोसॉफ्ट वर्ड या इसी तरह के वर्ड प्रोसेसर में बनाते हैं।

    इस प्रकार के टूल्स में जब आप वेब पृष्ठ को डिजाइन करते हैं तो वह ठीक उसी प्रकार दिखता है जिस प्रकार यह ब्राउजर पर दिखेगा। इस प्रकार के टूल्स वेब डिजायनिंग को अत्यंत सरल बनाते हैं तथा एक प्रशिक्षु कम्प्यूटर प्रयोक्ता भी इसकी सहायता से वेब पृष्ठ डिजाइन कर सकता है।

    अडोब पेजमील (Adobe Page Mill), ए. ओ. एल. प्रेस (AOL Press), फ्रंटपेज (frontpage) इत्यादि कुछ इस प्रकार के डिजाइन टूल्स लोकप्रिय हैं।

  • HTML EDITORS kya hai?

    एच. टी. एम. एल. एडिटर्स (HTML EDITORS)

    एच. टी. एम. एल. डॉक्यूमेंट सामान्य टेक्स्ट फाइलें होती हैं जिन्हें एसकी (ASCII) के रूप में भी जाना जाता है। इसे किसी भी टेक्स्ट एडिटर की सहायता से बनाया जा सकता है। बाजार में विभिन्न प्लेटफॉर्म के लिए विभिन्न प्रकार के एडिटर उपलब्ध हैं।

    उदाहरण के लिए यूनिक्स के लिए इमैक्स (Emacs) अथवा वी. आई. (VI), मैकिनतीश के लिए सिम्प्लटेक्स्ट (Simple Text), विण्डोज के लिए नोटपैड प्रयोग होते हैं। आप वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर का भी प्रयोग कर सकते हैं यदि आप अपने दस्तावेज (document) को text only with line breaks के रूप में सुरक्षित करना याद रख सकते हैं।

    कुछ व्हाट यू-सी-इज-व्हाज-यू-गेट एडिटर्स (editors) भी उपलब्ध हैं यथा होम पेज (home page) या अडोब पेजमिल (Adobe pageMill) को विण्डोज तथा मैकिनतोश (Macinosh) दोनों के लिए प्रयोग कर सकते हैं। आप इसमें से किसी का भी परीक्षण। कर सकते हैं यदि आपने कुछ बुनियादी एच. टी. एम. एल. टैगिंग (tagging) सीख लिया है।

    व्हाट यू सी इज व्हाट यू-गेट का तात्पर्य यह है कि आप अपने एच. टी. एम. एल. डॉक्यूमेण्ट को प्रत्यक्ष रूप से डिजायन करें। डब्ल्यू. वाई. एस. आई. डब्ल्यू वाई. जी. (WYSIWYG) को प्रयोग करना किसी वर्ड प्रोसेसर को प्रयोग करने के समान है।

    इस प्रकार के एडीटर में आपको सामान्य टेक्स्ट फाइल में मार्कअप टैग्स (tags) लिखने के बजाय विभिन्न टूल्स तथा मेन्यू की सहायता से टेक्स्ट को फॉरमेट तथा वेब पृष्ठ को डिजाइन करते हैं।

    सभी डब्ल्यू, वाई. एस. आई. डब्ल्यू वाई. जी. एडिटा आवश्यक नहीं कि ये वांछित फीचरों को सपोर्ट करें। ऐसी स्थिति में उन फीचरों को कोड करने के लिए एच. टी. एम. एल. की जानकारी उपयोगी होता है।

    एच.टी.एम.एल. के तत्व (Elements of HTML)

    एच.टी.एम.एल. तत्व (HTML Element), एच.टी.एम.एल. दस्तावेज का एक आधारभूत अंग है। तत्वों के उदाहरणों में हेडस (Heads), तालिकाएँ (Tables), अनुच्छेद (Paragraphs) तथा सूचियाँ (Lists) शामिल हैं। तत्वों में सादे टेक्स्ट, अन्य तत्व तथा दोनों शामिल हो सकते हैं।

    टैग्स (Tags) प्रत्येक वेब पेज कई तत्वों से मिलकर बना होता है। ये तत्व एच.टी.एम.एल. कोड द्वारा प्रदर्शित किए जाते हैं। इन तत्वों को टैग (Tag) कहते हैं। टैग (Tag) को हमेशा कोणक-कोष्ठकों (angle brackets) (<>) में बन्द किया जाता है। सामान्यत: टैग्स (Tags) जोड़े में उपलब्ध होते हैं, ओपनिंग (opening) व क्लोजिंग (closing) । क्लोजिंग टैग, ओपनिंग टैग की तरह ही होता है, पर यह एक फारवर्ड स्लैश (/) के साथ प्रारम्भ होता है।

    प्रारूप : <Tagname>.. </Tagname>

    उदाहरण : <P>…… </P>

    एट्रिब्यूटस (Attributes)

    एट्रीब्यूट किसी उपयोगकर्ता को (जो कि एच.टी.एम.एल. का उपयोग कर रहा है) यह बताता है कि किसी वेब ब्राउजर को किस तरह टैग का उपयोग करना चाहिए। एंड टैग (End Tag) को छोड़कर, स्टार्ट टैग (Start tag) एट्रीब्यूट को रख सकता है।

    प्रारूप :

    Attribute = “value”

    उदाहरण : align=”center

  • Introduction Hyper Text Markup Language(Hindi)

    परिचय (Introduction)

    हायपर टेक्स्ट मार्कअप भाषा (Hyper Text Markup Language) वेब साइट विकास में सबसे अधिक महत्वपूर्ण पहलू है। हम वेब पेजों को लिखते हैं जिसमें मुख्यतः इसी भाषा के कोड होते हैं।

    जैसाकि नाम इंगित करता है यह भी अन्य उच्च स्तरीय भाषाओं की ही भाँति है। परन्तु इसे सीखना अन्य उच्चस्तरीय भाषाओं की अपेक्षाकृत सरल है। इस अध्याय में हम एच.टी. एम.एल. की चर्चा विस्तार से करेंगे तथा इस अध्याय को पढ़ने के बाद आप सामान्य वेब पेज को बनाने में सक्षम होंगे।

    हायपर टैक्स्ट मार्कअप भाषा की अवधारणा (Concept of Hyper Text Markup Language)

    एच.टी.एम.एल. एक सरल कम्प्यूटर भाषा है जिसे हम पेज डिस्क्रीप्शन (Page Description) भाषा भी कह सकते हैं। इसमें कोडों का समूह होता है जो यह तय करता है कि वेब पेज, ब्राउजर में किस तरह दिखेगा। एच.टी.एम.एल., हायपर टैक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज (Hyper Text Markup Language) का संक्षिप्त रूप है।

    हायपरटैक्स्ट एक विशेष प्रकार का टैक्स्ट होता है। यह पुस्तक के विषय-वस्तु की तरह क्रमबद्ध (Sequential) नहीं होता । जिस प्रकार हम पुस्तक में कोई सूचना जल्दी में देखना चाहते हैं तो पुस्तक के इंडेक्स (Index) में जाकर उस सूचना को देखते हैं। ठीक उसी प्रकार हायपर टैक्स्ट कार्य करता है।

    आप शब्द तथा चित्रों को दूसरे पेजों के साथ जोड़ सकते हैं तथा जब आप उन शब्द तथा चित्रों का चयन करेंगे वह उस विशेष पेज तक आपको ले जाएगा। वेब का मुख्य आधार यही हायपर (लिंकिंग) है।

  • Mailing List Services kya hai?

    मेलिंग लिस्ट सेवाएँ (Mailing List Services)

    वेब आधारित सेवाएँ ऐसे लिस्टों को रन करने तथा उसे बनाए रखने का सरल रास्ता प्रस्तुत करता है। इस प्रकार के लिस्ट 1990 में बहुत लोकप्रिय थे, परन्तु इसमें से बहुत सारे अधिकार में ले लिया गया अथवा ये दिवालिया हो गये।

    इस कारण अब सबसे अधिक लोकप्रिय प्रदाता (provider) याहू (yahoo) है। इसके प्रयोगकर्ता में ऐसे संगठन शामिल हैं जिसे पहली दृष्टि में याहू का प्रतिद्वन्दी समझा जाता था। MSN ग्रुप को याहू के समीप आने के लिए कड़ी मेहनत करनी पडी। Freelist.org तकनीक सम्बन्धित (technology related) वेब आधारित सेवाएँ है

    जो सभी फ्री सॉफ्टवेयर का प्रयोग करता है। भले ही यह प्रयोक्ता को सेटअप करने में अधिक कठिन हो। गूगल ग्रुप (google group) के नये संस्करण के अन्तर्गत फ्री मेलिंग लिस्ट सेवाएँ और यूजनेट को एक्सेस करना शामिल है।