Blog

  • BBEdit kya hai?

    बी. बी. एडिट (BBEdit)

    बी. बी. एडिट जिसे बेयर बोन्स सॉफ्टवेयर, इंक (Bare Bones Software, Inc.) द्वारा प्रदान किया जाता है, एक टेक्स्ट और एच टी. एम. एल. एडिटर है जो सिर्फ मैकिनटॉश नॉन-डब्ल्यू वाई. एस. आई. डब्ल्यू. वाई. जी. (Non-WYSIWYG) के लिए उपलब्ध है।

    यह एडिटर एच. टी. एम. एल. कोड पर शानदार क्रियाशीलता और नियंत्रण प्रस्तावित करता है। एक शक्तिशाली टेक्स्ट एडिटर के रूप में यह कई विशेषताएँ जैसे- कई अनडू, (undo) एक से अधिक फाइलों को ढूँढना (file find and replace), 2 गीगाबाइट तक के सारे डॉस, यूनिक्स, मैक फाइलों को पढ़ सकने की क्षमता और इससे भी अधिक उपलब्ध कराता है।

    साथ-साथ, एक एच. टी. एम. एल. एडिटर के रूप में कार्य करते हुए यह एच. टी. एम. एल. संबंधी विशेषताएँ जैसे फ्लोटिंग टूल पैलेट्स (floting tools palleltes), प्रारूप रंगाई (syntax coloration) तथा एच. टी. एम. एल. प्रारूप जाँच (HTML syntax checking) आदि प्रस्तावित करता है।

    ब्राउज़र के साथ इस एडिटर का प्रयोग करना उतना ही सरल है जितना कि एक बटन दबाना। यह वेब पेज जिस रूप में निर्मित किया गया है उसी रूप में देखने की सुविधा देता है।

    यह 13 भिन्न भाषाओं जिसमें सी और सी++, एच. टी. एम. एल., जावा, पर्ल, पास्कल, फॉस्ट्रैन (Fortran), शामिल हैं को सपोर्ट करता है। इससे सम्बन्धित अधिक जानकारी http:/web.barebones.com/ products/bbedit/bbedit.html पर उपलब्ध है।

  • AOL Press kya hai?

    ए. ओ. एल. प्रेस (AOL Press)

    ए. ओ. एल. प्रेस एक निशुल्क डब्ल्यू. वाई. एस. आई. डब्ल्यू. वाई. जी. एच. टी. एम. एल. एडिटर है जो डब्ल्यू. वाई. एस. आई. डब्ल्यू, वाई. जी. और एच. टी. एम. एल. एडिटिंग मोड (mode) प्रदान करता है।

    मीनीवेब (MiniWeb) एक ऐसी विशेषता (feature) है जो एक सामान्य साइट प्रबन्धक के रूप में कार्य करने में सक्षम है जो वर्तमान एच. टी. एम. एल. फाइलों को वेबाइज़िंग (Webizing) नामक प्रक्रिया को शुद्धता के साथ प्रयोग करते हुए आसानी से इम्पोर्ट होने में सक्षम बनाती है।

    यह एडिटर तालिका, फ्रेम्स, सूचियों, और कई विभिन्न पेज एट्रीब्यूट्स (attributes) के स्वतः निर्माण को एक बटन दबाकर करने में सक्षम बनाता है। इन पृष्ठों (Pages) को नॉन ए. ओ. एल. (Non-AOL) सर्वरों पर जो HTTP PUT प्रोटोकॉल को सपोर्ट करते हैं, पर प्रकाशित किया जा सकता है।

    ए. ओ. एल. प्रेस को अमेरिका ऑनलाइन इंक (America Online, Inc.) द्वारा प्रदान किया जाता है तथा यह मैकीनटॉश, यूनिक्स और विण्डोज 95 तथा बाद वाले संस्करणों के लिए उपलब्ध है। http:/ /www.aolpress.com/press/ वह यू. आर. एल. है जहाँ आप इस एडिटर के बारे में और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • Adobe PageMill kya hai?

    अडोब पेजमील (Adobe PageMill)

    अडोब पेजमील एक डब्ल्यू. वाई. एस. आई. डब्ल्यू. वाई. जी. एच. टी. एम. एल. एडिटर है जो इन्टरफेस से लैस रहता है, जो प्रयोक्ताओं को “जैसा बनाओ वैसा देखो” की अनुमति देती है।

    प्रयोक्ता एच. टी. एम. एल. सोर्स कोड को देखने और संपादित करने का विकल्प पा सकते हैं। यह अनुप्रयोग फ्रेम्स/तालिका , एफ. टी. पी. के ज़रिये साइट अपलोड करना और प्रोग्राम यथा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word), कोरल वर्ड परफेक्ट (Corel WordPerfect), माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल (Microsoft Excel), कॉमा डिलिमिटेड फाइलों से टेक्स्ट इम्पोर्ट करने को सपोर्ट करता है।

    Adobe PageMill

    पेजमील को अडोब सिस्टम्स इंक (Adobe Systems Inc) के द्वारा मैकीनटॉश और विण्डोज 95 तथा बाद वाले प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध कराया गया है। आप इससे सम्बन्धित जानकारी http:/www.adobe.com/prodinex/pagemill// main.html पर लॉग ऑन कर पा सकते हैं।

  • INTRODUCTION of Web Designing?

    परिचय (INTRODUCTION) web designing

    कुछ वर्षों पूर्व तक कम्प्यूटर का प्रयोग सिर्फ लिखने और टेक्स्ट प्रिंट करने तक ही सीमित था और मल्टीमीडिया का उपयोग तो कल्पना से बाहर की बात थी। तकनीक में विकास के साथ आज मल्टीमीडिया एक आम बात हो गई है।

    आप देख सकते हैं कि आज़ वेब पेज मल्टीमीडिया के साथ उभर कर सामने आ रहे हैं और माध्यम के नये आयाम जैसे त्रि-आयामी इत्यादि निर्मित हो रही है। तकनीक के आविर्भाव के साथ बाज़ार में वेब ऑथरिंग उपकरणों (tools) की जैसे बाढ़ सी आई हुई है।

    अनगिनत कम्पनियों से भिन्न-भिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर (softwares) आए हुए हैं। वेब पेजों की अभिकल्पना और उन्हें नेट पर लोड करने के लिए जिन ऑथरिंग उपकरणों (tools) से हमारा सामना होता है, उनमें एच. टी. एम. एल. एडिटर, साइट प्रबंधन उपकरण (tools) इत्यादि शामिल हैं। इस पाठ में मुख्य वेब ऑथरिंग उपकरणों (tools) पर प्रकाश डाला गया है।

    डब्ल्यू, वाई.एस.आई. डब्ल्यू. वाई. जी. डिज़ायन टूल्स (WYSIWYG DESIGN TOOLS)

    डब्ल्यू. वाई. एस. आई. डब्ल्यू. बाई. जी. (WYSIWYG) का पूर्ण रूप व्हाट यू. सी. इज व्हाट यू. गेट (What You See Is What You Get) है।

    ये ऐसे डिजाइन टूल्स हैं जिनका प्रयोग कर आप वेब पृष्ठ को ठीक उसी प्रकार डिजाइन करते हैं जिस प्रकार आप अपने दस्तावेज को माइक्रोसॉफ्ट वर्ड या इसी तरह के वर्ड प्रोसेसर में बनाते हैं।

    इस प्रकार के टूल्स में जब आप वेब पृष्ठ को डिजाइन करते हैं तो वह ठीक उसी प्रकार दिखता है जिस प्रकार यह ब्राउजर पर दिखेगा। इस प्रकार के टूल्स वेब डिजायनिंग को अत्यंत सरल बनाते हैं तथा एक प्रशिक्षु कम्प्यूटर प्रयोक्ता भी इसकी सहायता से वेब पृष्ठ डिजाइन कर सकता है।

    अडोब पेजमील (Adobe Page Mill), ए. ओ. एल. प्रेस (AOL Press), फ्रंटपेज (frontpage) इत्यादि कुछ इस प्रकार के डिजाइन टूल्स लोकप्रिय हैं।

  • HTML EDITORS kya hai?

    एच. टी. एम. एल. एडिटर्स (HTML EDITORS)

    एच. टी. एम. एल. डॉक्यूमेंट सामान्य टेक्स्ट फाइलें होती हैं जिन्हें एसकी (ASCII) के रूप में भी जाना जाता है। इसे किसी भी टेक्स्ट एडिटर की सहायता से बनाया जा सकता है। बाजार में विभिन्न प्लेटफॉर्म के लिए विभिन्न प्रकार के एडिटर उपलब्ध हैं।

    उदाहरण के लिए यूनिक्स के लिए इमैक्स (Emacs) अथवा वी. आई. (VI), मैकिनतीश के लिए सिम्प्लटेक्स्ट (Simple Text), विण्डोज के लिए नोटपैड प्रयोग होते हैं। आप वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर का भी प्रयोग कर सकते हैं यदि आप अपने दस्तावेज (document) को text only with line breaks के रूप में सुरक्षित करना याद रख सकते हैं।

    कुछ व्हाट यू-सी-इज-व्हाज-यू-गेट एडिटर्स (editors) भी उपलब्ध हैं यथा होम पेज (home page) या अडोब पेजमिल (Adobe pageMill) को विण्डोज तथा मैकिनतोश (Macinosh) दोनों के लिए प्रयोग कर सकते हैं। आप इसमें से किसी का भी परीक्षण। कर सकते हैं यदि आपने कुछ बुनियादी एच. टी. एम. एल. टैगिंग (tagging) सीख लिया है।

    व्हाट यू सी इज व्हाट यू-गेट का तात्पर्य यह है कि आप अपने एच. टी. एम. एल. डॉक्यूमेण्ट को प्रत्यक्ष रूप से डिजायन करें। डब्ल्यू. वाई. एस. आई. डब्ल्यू वाई. जी. (WYSIWYG) को प्रयोग करना किसी वर्ड प्रोसेसर को प्रयोग करने के समान है।

    इस प्रकार के एडीटर में आपको सामान्य टेक्स्ट फाइल में मार्कअप टैग्स (tags) लिखने के बजाय विभिन्न टूल्स तथा मेन्यू की सहायता से टेक्स्ट को फॉरमेट तथा वेब पृष्ठ को डिजाइन करते हैं।

    सभी डब्ल्यू, वाई. एस. आई. डब्ल्यू वाई. जी. एडिटा आवश्यक नहीं कि ये वांछित फीचरों को सपोर्ट करें। ऐसी स्थिति में उन फीचरों को कोड करने के लिए एच. टी. एम. एल. की जानकारी उपयोगी होता है।

    एच.टी.एम.एल. के तत्व (Elements of HTML)

    एच.टी.एम.एल. तत्व (HTML Element), एच.टी.एम.एल. दस्तावेज का एक आधारभूत अंग है। तत्वों के उदाहरणों में हेडस (Heads), तालिकाएँ (Tables), अनुच्छेद (Paragraphs) तथा सूचियाँ (Lists) शामिल हैं। तत्वों में सादे टेक्स्ट, अन्य तत्व तथा दोनों शामिल हो सकते हैं।

    टैग्स (Tags) प्रत्येक वेब पेज कई तत्वों से मिलकर बना होता है। ये तत्व एच.टी.एम.एल. कोड द्वारा प्रदर्शित किए जाते हैं। इन तत्वों को टैग (Tag) कहते हैं। टैग (Tag) को हमेशा कोणक-कोष्ठकों (angle brackets) (<>) में बन्द किया जाता है। सामान्यत: टैग्स (Tags) जोड़े में उपलब्ध होते हैं, ओपनिंग (opening) व क्लोजिंग (closing) । क्लोजिंग टैग, ओपनिंग टैग की तरह ही होता है, पर यह एक फारवर्ड स्लैश (/) के साथ प्रारम्भ होता है।

    प्रारूप : <Tagname>.. </Tagname>

    उदाहरण : <P>…… </P>

    एट्रिब्यूटस (Attributes)

    एट्रीब्यूट किसी उपयोगकर्ता को (जो कि एच.टी.एम.एल. का उपयोग कर रहा है) यह बताता है कि किसी वेब ब्राउजर को किस तरह टैग का उपयोग करना चाहिए। एंड टैग (End Tag) को छोड़कर, स्टार्ट टैग (Start tag) एट्रीब्यूट को रख सकता है।

    प्रारूप :

    Attribute = “value”

    उदाहरण : align=”center

  • Introduction Hyper Text Markup Language(Hindi)

    परिचय (Introduction)

    हायपर टेक्स्ट मार्कअप भाषा (Hyper Text Markup Language) वेब साइट विकास में सबसे अधिक महत्वपूर्ण पहलू है। हम वेब पेजों को लिखते हैं जिसमें मुख्यतः इसी भाषा के कोड होते हैं।

    जैसाकि नाम इंगित करता है यह भी अन्य उच्च स्तरीय भाषाओं की ही भाँति है। परन्तु इसे सीखना अन्य उच्चस्तरीय भाषाओं की अपेक्षाकृत सरल है। इस अध्याय में हम एच.टी. एम.एल. की चर्चा विस्तार से करेंगे तथा इस अध्याय को पढ़ने के बाद आप सामान्य वेब पेज को बनाने में सक्षम होंगे।

    हायपर टैक्स्ट मार्कअप भाषा की अवधारणा (Concept of Hyper Text Markup Language)

    एच.टी.एम.एल. एक सरल कम्प्यूटर भाषा है जिसे हम पेज डिस्क्रीप्शन (Page Description) भाषा भी कह सकते हैं। इसमें कोडों का समूह होता है जो यह तय करता है कि वेब पेज, ब्राउजर में किस तरह दिखेगा। एच.टी.एम.एल., हायपर टैक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज (Hyper Text Markup Language) का संक्षिप्त रूप है।

    हायपरटैक्स्ट एक विशेष प्रकार का टैक्स्ट होता है। यह पुस्तक के विषय-वस्तु की तरह क्रमबद्ध (Sequential) नहीं होता । जिस प्रकार हम पुस्तक में कोई सूचना जल्दी में देखना चाहते हैं तो पुस्तक के इंडेक्स (Index) में जाकर उस सूचना को देखते हैं। ठीक उसी प्रकार हायपर टैक्स्ट कार्य करता है।

    आप शब्द तथा चित्रों को दूसरे पेजों के साथ जोड़ सकते हैं तथा जब आप उन शब्द तथा चित्रों का चयन करेंगे वह उस विशेष पेज तक आपको ले जाएगा। वेब का मुख्य आधार यही हायपर (लिंकिंग) है।

  • Mailing List Services kya hai?

    मेलिंग लिस्ट सेवाएँ (Mailing List Services)

    वेब आधारित सेवाएँ ऐसे लिस्टों को रन करने तथा उसे बनाए रखने का सरल रास्ता प्रस्तुत करता है। इस प्रकार के लिस्ट 1990 में बहुत लोकप्रिय थे, परन्तु इसमें से बहुत सारे अधिकार में ले लिया गया अथवा ये दिवालिया हो गये।

    इस कारण अब सबसे अधिक लोकप्रिय प्रदाता (provider) याहू (yahoo) है। इसके प्रयोगकर्ता में ऐसे संगठन शामिल हैं जिसे पहली दृष्टि में याहू का प्रतिद्वन्दी समझा जाता था। MSN ग्रुप को याहू के समीप आने के लिए कड़ी मेहनत करनी पडी। Freelist.org तकनीक सम्बन्धित (technology related) वेब आधारित सेवाएँ है

    जो सभी फ्री सॉफ्टवेयर का प्रयोग करता है। भले ही यह प्रयोक्ता को सेटअप करने में अधिक कठिन हो। गूगल ग्रुप (google group) के नये संस्करण के अन्तर्गत फ्री मेलिंग लिस्ट सेवाएँ और यूजनेट को एक्सेस करना शामिल है।

  • How do automated electronic mailing lists work?

    ऑटोमेटेड इलेक्ट्रॉनिक मेलिंग लिस्ट कैसे कार्य करते हैं ? (How do automated electronic mailing lists work?)

    इलेक्ट्रॉनिक मेलिंग लिस्ट को सामान्यतः पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से विशेष मेलिंग लिस्ट सॉफ्टवेयर तथा उस रिफलेक्टर एड्रेस के माध्यम से ऑटोमेट किया जाता है, जिसे ई-मेल प्राप्त करने में सक्षम सर्वर पर स्थापित किया जाता है ।

    आने वाले संदेश (incoming message) सॉफ्टवेयर द्वारा प्रोसेस किये जाते हैं और उनकी विषय-वस्तु के आधार पर आन्तरिक रूप से क्रिया की जाती है (सॉफ्टवेयर को ही निर्देशित निर्देशों को रखने वाले संदेशों की अवस्था में) या मेलिंग लिस्ट में सब्सक्राइब किये गये सभी ई-मेल पतों पर वितरण करती है।

    सॉफ्टवेयर के आधार पर, निर्देशों को भेजने के उद्देश्य हेतु अतिरिक्त एड्रेसों को स्थापित किया जा सकता है। कई इलेक्ट्रानिक मेलिंग लिस्ट सर्वर में विशेष ई-मेल एड्रेस होता है, जिसके माध्यम से सब्सक्राइबर (या वे जो सब्सक्राइबर बनना चाहते हैं) सब्सक्राइबिंग व अनसब्सक्राइबिंग (subscribing and unsubscribing), संदेश भेजने में अस्थायी विराम या उपलब्ध प्रेफ्रेरेन्सेज (Preferences) में परिवर्तन लाने जैसे कार्यों को करने के लिये सर्वर को निर्देश भेज सकता है।

    इन निर्देशों को भेजने का सामान्य फॉर्मेट यह है कि एक ई-मेल भेजा जाये जिसमें मात्र कमाण्ड तथा उसके बाद उस कमाण्ड से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक मेलिंग लिस्ट लिखे हुये हों। उदाहरणतः

    Subscribe any list or subscribe anylist John Doe.

    कुछ लिस्ट सर्वर में वेबसाइट के माध्यम से भी सब्सक्राइब, अनसब्सक्राइब, प्रेफ्रेरेन्सेज बदलना आदि संभव है। इलेक्ट्रॉनिक मेलिंग लिस्ट सर्वरों को किसी विशेष मेलिंग लिस्ट के सब्सक्राइबरों के लिये संदेशों को फारवर्ड (forward) करने

    हेतु सेट किया जा सकता है। सर्वर उन्हें प्राप्त करता है या फिर डाइजेस्ट रूप में भेजे जा सकते हैं, जिसमें किसी दिन विशेष में प्राप्त किये गये सभी संदेशों को लिस्ट सर्वर द्वारा एक ही ई-मेल में संयोजित (combined) कर दिया जाता है, जिसे प्रत्येक दिन में एक बार सब्सक्राइबर को भेज दिया जाता है। कुछ मेलिंग लिस्टों में प्रत्येक सब्सक्राइबर के लिये यह निर्णय ले पाना संभव हो जाता है कि वे लिस्ट सर्वर द्वारा किस प्रकार से संदेश प्राप्त करने की अपेक्षा रखते हैं (स्वतंत्र या डाइजेस्ट रूप में)।

    मेलिंग लिस्टों के प्रकार (Types of mailing lists)

    इलेक्ट्रॉनिक मेलिंग लिस्ट का एक प्रकार, एनाउन्समेंट लिस्ट (announcement list) है, जिसे मुख्य रूप से सूचना के एकल मार्गी प्रवाह (one-way-conduit) के रूप में उपयोग किया जाता है तथा जिसे मात्र चयनित लोगों द्वारा ही पोस्ट किया जा सकता है ।

    एक अन्य प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक लिस्ट, डिस्कशन लिस्ट (discussion list) है, जिसमें कोई भी सब्सक्राइबर पोस्ट कर सकता है। डिस्कशन लिस्ट में, सब्सक्राइबर मेलिंग लिस्ट का उपयोग अन्य सभी सब्सक्राइबरों को संदेश भेजने में करती है, जो फिर इसी अन्दाज में उत्तर दे सकते हैं।

    इस प्रकार, वास्तविक डिस्कशन तथा सूचना का आदान-प्रदान संभव हो पाता है। इस प्रकार के मेलिंग लिस्ट सामान्यतः टॉपिक ओरियेन्टेड (topic-oriented) होते हैं। (उदाहरण के लिये, राजनीति विज्ञान संबंधी चर्चा, चुटकुला प्रतियोगिता) तथा ये टॉपिक अत्यन्त संकीर्ण से लेकर रूचि के अनुसार भी हो सकती है।

    इस मामले में, ये यूजनेट न्यूजग्रुप (usenet newsgroups) के समान होते हैं, तथा उसी के समान ऑफ-टॉपिक (off-topic) संदेशों से विमुखता प्रदर्शित करते हैं। शब्द डिस्कशन ग्रुप (discussion group) के अन्तर्गत लिस्टों के ये दोनों प्रकार तथा न्यूजग्रुप (newsgroups ) सम्मिलित होते हैं।

    कुछ डिस्कशन लिस्टों में, प्रत्येक संदेश को शेष सब्सक्राइबरों के लिये भेजने के पूर्व एक मॉडरेटर (moderator) द्वारा अनुमोदित किया जाना आवश्यक होता है। मॉडरेटर का अनुमोदन सामान्यतः पोस्टों के उच्च औसत गुणवत्ता को बनाये रखने के लिये तथा स्पैम (spam) को समाप्त करने के लिये किया जाता है।

    कुछ मेलिंग लिस्ट उन सभी के लिये खुले होते हैं, जो इनमें सम्मिलित होना चाहते हैं, जबकि अन्य में, सम्मिलित होने के पूर्व लिस्ट के मालिक से अनुमोदन प्राप्त करना आवश्यक होता है। किसी मेलिंग लिस्ट में सम्मिलित हो जाने को सब्सक्राइविंग (subscribing) तथा छोड़ देने को अनसब्सक्राइविंग (unsubscribing) कहते हैं।

  • Maling list kya hai?

    मेलिंग लिस्ट (Maling list)

    मेलिंग लिस्ट या वास्तव में, इलेक्ट्रॉनिक मेलिंग लिस्ट एक प्रकार का इन्टरनेट फोरम है तथा एक विशेष व्यवहार वाला ई-मेल है जो कई इण्टरनेट प्रयोक्ताओं हेतु सूचना के व्यापक वितरण को संभव बनाता है।

    यह परम्परागत मेलिंग लिस्ट के समान ही होता है— नामों एवं पतों की एक सूची- जिसे एक संगठन अपने सदस्यों या ग्राहकों को प्रकाशन भेजने के लिये रखती है,

    परन्तु सामान्यतः इसका सम्बन्ध चार वस्तुओं से होता है, ई-मेल एड्रेसों की एक सूची, इन पतों पर मेल को प्राप्त करने वाले लोग अर्थात सब्सक्राइबर (subscribers), इन पतों पर भेजे गये प्रकाशन (ई-मेल संदेश) तथा एक रिफलेक्टर (reflector), जो एक एकल ई-मेल एड्रेस है,

    जिसे जब संदेश के प्राप्तकर्त्ता के रूप में डिजाइन किया जाता है, तो सभी सब्सक्राइबरों को उस संदेश की एक प्रतिलिपि भेजता है।

  • U.U.C.P.(Unix-to-Unix Copy) kya hai?

    यू.यू.सी.पी. (U.U.C.P.)

    U.U.C.P. का पूर्ण रूप यूनिक्स टू यूनिक्स कॉपी (Unix-to-Unix Copy) है। यह एक यूनिक्स प्रोग्राम (Utility) है जो यूनिक्स के सिस्टम के मध्य संचार को व्यवस्थित करता है। UUCP अपने कई संस्करण Honey Bar UUCP तथा Taylor UUCP के नाम से जाना जाता है। यह

    दो होस्ट के मध्य फाइल ट्रांसफर करता है।

    ई-मेल तथा यूजनेट ग्रुप के लिए संचार प्रोटोकॉल प्रदान करता है।

    संचार डिवाइसेज का नियंत्रण करता है।

    यू.यू.सी.पी. पैकेज के व्यवस्था के लिए यूटिलिटिज (Utilities) का एक संकलन प्रदान करता है।